क्या यूपी का होने वाला है बंटवारा? योगी के दिल्ली दौरे ने दिया नई अटकलों को जन्म

By अंकित सिंह | Jun 12, 2021

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पिछले दिनों दिल्ली दौरे पर थे। उन्होंने सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से और फिर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिले। शुक्रवार शाम उनकी मुलाकात राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी हुई। योगी का यह दिल्ली दौरा ऐसे समय में हुआ है जब माना जा रहा है कि केंद्र और उत्तर प्रदेश के बीच टकराव की स्थिति है। मोदी और योगी आमने-सामने हैं। इन सबके बीच योगी के दिल्ली दौरे में एक नई अटकलबाजी को जन्म दे दिया है। इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि भाजपा नेतृत्व चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश के विभाजन पर विचार कर रहा है। हालांकि अब तक यह बताया जा रहा था कि नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट विस्तार को लेकर रिश्ते सहज नहीं है। नए राज्य का नाम पूर्वांचल हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली दौरे के बाद UP लौटे CM योगी, प्रधानमंत्री मोदी से मिले अमित शाह और जेपी नड्डा

माना जा रहा है कि पूर्वांचल में 125 विधानसभा की सीटें हो सकती हैं। पूर्वांचल की मांग काफी पुरानी है। यह भी कहा जाता है कि पूर्वांचल में जिस दल को अधिक सीटें मिलती है वही सत्ता में काबिज होता है। विशेषज्ञों की मानें तो किसी राज्य का बंटवारा बड़ा ही पेचीदा मामला है। यह प्रक्रिया काफी लंबा चलता है। चुनाव में करीब 8 महीने का वक्त बाकी है। ऐसे में बंटवारा मुश्किल नजर आता है। बंटवारे को लेकर गृह मंत्रालय की भूमिका काफी अहम हो जाती है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि अगर बंटवारा होना होता तो एक या डेढ़ साल पहले कर दिया गया होता। यूपी पर जनसंख्या की भाड़ है। ऐसे में यह संभव नजर नहीं आ रहा है। हालांकि उत्तर प्रदेश के बंटवारे को लेकर अटकलबाजियों का दौर लगातार जारी है। देखना होगा भाजपा की रणनीति उत्तर प्रदेश को लेकर क्या होती है?

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब