Modi से मीटिंग से पहले ही भारत पर टैरिफ लगाने वाले हैं ट्रंप? अचानच क्यों कहा अमेरिका को फिर से महान बनाने का समय आ गया

By अभिनय आकाश | Feb 13, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी निर्धारित बैठक से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पोस्ट के साथ अटकलों को हवा दे दी, जिसमें व्यापार और टैरिफ पर एक बड़े कदम का संकेत दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया कि उनकी पारस्परिक टैरिफ प्रणाली व्यापार करने का एकमात्र उचित तरीका है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को कहा था कि पारस्परिक टैरिफ योजना की घोषणा पीएम मोदी के साथ बैठक से पहले की जा सकती है। यदि ऐसा होता है तो इसे टैरिफ पर अमेरिका की स्थिति के बारे में संदेश देने के रूप में देखा जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी झंडा हटा लगाया गया तिरंगा, मोदी के होटल में हुआ तगड़ा खेल

ट्रंप जिस तरह से टैरिफ के मामले में सख्त हैं, उसको देखते हुए पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले भारत ने भी कुछ अमेरिकी सामानों पर छूट देने का फैसला किया है। इससे पहले भी ट्रंप के टैरिफ वॉर को रोकने के लिए भारत सरकार ने एक फरवरी को बजट पेश करते कई ऐसे विदेशी सामानों पर आयात शुल्क घटाने का फैसला किया था। 

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu CM Vijay ने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा का किया विस्तार, 3 मुफ्त सिलेंडर का ऐलान

Treesa-Gayatri ने खत्म किया 15 साल का इंतजार, Saina बोलीं- शानदार प्रदर्शन

MAHAKALI: Shukracharya War Cry Teaser | अक्षय खन्ना का खूंखार अवतार छाया, 8 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Actor Devan छोड़ेंगे BJP, विजय की पार्टी TVK में होंगे शामिल; मिला अध्यक्ष पद का ऑफर