भारत में Gmail बंद कराने वाले हैं ट्रंप? PhonePe-Google Pe सब का UPI सर्विस क्या नहीं कर पाएंगे यूज

By अभिनय आकाश | Sep 06, 2025

भारत और अमेरिका के बीच इन दिनों रिश्ते खराब तो हैं। लेकिन क्या ये इतने खराब हो गए हैं कि वो भारत में जीमेल बैन करने की सोच रहा है। पटना वाले खान सर ने कुछ ऐसा कहा जिससे देश में एक बहस छिड़ गई है। बात ये होने लगी कि क्या टैरिफ टेंशन के बीच ट्रंप भारत में जीमेल भी बंद कर देगी। अगर जीमेल बंद कर दिया तो क्या फिर यूपीआई से ट्रांसजक्शन नहीं होंगे। इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई कि क्या वाकई देश में जीमेल बंद होने जा रहा है? क्या वाकई यूपीआई से ट्रांजक्शन नहीं कर पाएंगे। खान सर ये बात कह रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर पटना वाले खान सर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि अमेरिका से रिश्ते खराब होने पर भारत को कैसे आने वाले वक्त में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: सब बर्बाद करके रख दिया...घर पर FBI के छापे के बाद भी नहीं रुक रहे पूर्व NSA, ट्रंप का नाम लेकर भारत से रिश्ते बिगाड़ने पर खूब सुनाया

क्या जीमेल बंद हो जाने से यूपीआई नहीं यूज कर पाएंगे?

यूपीआई (Unified Payments Interface) एक अलग सिस्टम है जो भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा मैनेज किया जाता है, यह आपके बैंक अकाउंट से जुड़ा होता है, न कि आपके ईमेल अकाउंट से यूपीआई का इस्तेमाल करने के लिए आपको एक स्मार्टफोन और एक बैंक अकाउंट की ज़रूरत होती है, आपका यूपीआई आईडी आपके बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर से जुड़ा होता है। हाँ, यह हो सकता है कि आप यूपीआई के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कुछ ऐप्स (जैसे कि गूगल पे ) के लिए जीमेल अकाउंट का इस्तेमाल करते हों, लेकिन अगर जीमेल बंद भी हो जाता है तो भी आपकी यूपीआई सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। मतलब जीमेल बंद भी हो जाता है तो आपका यूपीआई बंद नहीं होगा। 

प्रमुख खबरें

Nepal flood: सुरंगों में फंसे लोगों को निकालने पहुंची भारतीय Team, किया मुआयना

MP BJP की कार्यसमिति बैठक ओरछा में शुरू, Mission 2028 और Gen Z पर रहेगा जोर

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी