Jharkhand में नड्डा ने पार्टी नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 06, 2025

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार रात झारखंड पहुंचे और राज्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बंद कमरे में बैठक की। नड्डा देवघर में विमान से उतरे और हवाई अड्डे पर भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और मधु कोड़ा ने उनका स्वागत किया।

देवघर की उड़ान में नड्डा के साथ महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश भी थे। भाजपा प्रवक्ता शिव पूजन पाठक ने बताया कि उन्होंने देर रात सर्किट हाउस में पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक की।

उन्होंने कहा, नड्डा शनिवार सुबह बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बाद में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पाठक ने बताया कि वह देवघर में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करेंगे और 12 जिलों के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही, गुमला में पार्टी कार्यालय का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। नड्डा शनिवार शाम को झारखंड से रवाना होंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: कप्तान मार्श की जगह Steve Smith को बुलावा, Australian Team में बड़ा फेरबदल

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट

ChatGPT में Ads का खतरा! OpenAI की पूर्व रिसर्चर ने User Privacy पर दी बड़ी चेतावनी