क्या अमेरिका आने-जाने वालों के लिए टीका पासपोर्ट होगा अनिवार्य? बाइडेन सरकार ने दिया जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2021

वाशिंगटन।अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने कहा है कि टीकाकरण के लिए संघीय स्तर पर कोई डाटाबेस नहीं बनेगा ना ही इसके लिए अमेरिकी पासपोर्ट जैसी कोई योजना है। इससे पहले, गृह सुरक्षा मंत्री एलेजांद्रो मेयरकस ने कहा था कि सरकार अमेरिका आने-जाने वालों के लिए टीका पासपोर्ट की संभावना पर बहुत करीब से नजर रख रही है।

इसे भी पढ़ें: भारत-अमेरिका साझेदारी की समीक्षा के लिए जयशंकर ने की US NSA जेक सुलिवन से मुलाकात

गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) के प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि विदेश जाने वाले अमेरिकी लोगों की आवाजाही सुगम हो। मेयरकस से एबीसी चैनल पर पूछा गया था कि अमेरिका आने-जाने वालों के लिए क्या टीका पासपोर्ट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि ‘हम इस पर करीबी नजर रख रहे हैं।’ साथ ही, मेयरकस ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनके सिद्धांतों में विविधता, समानता और समावेश के मूल्यों को बनाए रखना और यह सुनिश्चित करना है कि टीकाकरण के लिए जो भी पासपोर्ट हमें मुहैया कराया जाता है उस तक सबकी पहुंच हो और कोई भी उससे बेदखल नहीं हो।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत