Health Tips: सर्दियों में जोड़ों का दर्द बढ़ा, ये 5 घरेलू और वैज्ञानिक उपाय देंगे तुरंत राहत, ठंड में मिलेगी गर्माहट

By अनन्या मिश्रा | Nov 29, 2025

नवंबर का महीना खत्म होने वाला है और धीरे-धीरे ठंड भी बढ़ना शुरू हो गई है। ठंड के मौसम में गठिया या जोड़ों के दर्द के मरीजों की मुश्किलें बढ़ने लगती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। ठंडे तापमान की वजह से हमारे शरीर की रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। जिस कारण जोड़ों तक ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाता है। जिस वजह से जोड़ों में अकड़न और सिकुड़न बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के बाद पानी पीने को लेकर भ्रम? एक्सपर्ट से जानें नई मां के लिए क्या है सही

गर्माहट है पहली जरूरत

गठिया के दर्द से राहत पाने के लिए सबसे जरूरी उपाय गर्माहट है। जोड़ों को गर्म रखने के लिए आप हीटिंग पैड या गर्म पानी की बोतल से 15-20 मिनट तक सिकाई करें। गर्म पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। वहीं घर से बाहर निकलने के दौरान जोड़ों को ऊनी कपड़ों और सपोर्ट से ढककर रखें।

व्यायाम और मूवमेंट है जरूरी

सर्दी की वजह से गतिहीनता के कारण जोड़ों की अकड़न बढ़ती है। इसलिए मरीजों को रोजाना हल्का व्यायाम जरूर करना चाहिए। आप घर पर ही योग, स्ट्रेचिंग या धीमी गति से टहल सकते हैं। इससे जोड़ों में चिकनाई और लचीलापन बना रहता है।

हाइड्रेशन और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट

अक्सर ठंड के मौसम में लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। क्योंकि सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं। जिससे दर्द बढ़ सकता है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पीते रहें। साथ ही ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर चीजों का सेवन करें और विटामिन डी के लिए धूप में बैठें।

घरेलू नुस्खा

दर्द से राहत पाने के लिए अदरक और हल्दी प्राकृतिक उपाय है। इनमें शक्तिशाली एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। रोजाना हल्दी वाला दूध या फिर अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए। वहीं अधिक दर्द होने पर घरेलू नुस्खों की जगह रूमेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।

प्रमुख खबरें

गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय में बीएएमएस परीक्षा पेपर लीक मामले की होगी जांच, छात्र संगठनों ने लगाए आरोप

ईरान-अमेरिका युद्ध: युद्ध रोकने की कोशिशों में प्रगति के संकेत, मध्यस्थों को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया

राजस्थान में संविदा पर होगी 24,752 सफाई कर्मचारियों की भर्ती, 15 अगस्त से कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

गॉडफ्रे फिलिप्स का शुद्ध मुनाफा पहली तिमाही में 44.3 प्रतिशत घटकर 198.39 करोड़ रुपये रहा