Work Pressure और कम नींद आपके Brain को कर रही डैमेज? एक्सपर्ट्स ने जारी किया Health Alert

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 06, 2026

क्या आपने कभी अपने ब्रेन हेल्थ के बारे में सोचा है? ज्यादातर इसका जवाब नहीं होगा। वैसे आपको यह सवाल भी काफी अजीब लगा होगा। लेकिन क्या आप ने कभी भी खुद से ऐसे सवाल पूछे? या फिर अपनी फिजिकल हेल्थ पर ध्यान दिया है। 

कम नींद, तनाव और काम के अनियमित घंटों का दिमाग पर क्या असर होता है?

- काम के अनियमित पैटर्न और अपर्याप्त नींद का ब्रेन सेल्स की हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ता है। लंबे समय तक नींद की कमी से मेटाबॉलिक वेस्ट को हटाने, कुछ चीजों का याद रखने और मूड को कंट्रोल करने में काफी मुश्किल होता है, जिसको सोचने-समझने की क्षमता कम होने का खतरा बढ़ जाता है। 

- अगर आपकी नौकरी में शिफ्ट बार-बार बदलती रहती है, लंबे समय तक काम करना पड़ता है या कभी दिन में तो कभी रात में ड्यूटी करनी पड़ती है, तो इससे शरीर की प्राकृतिक बॉडी क्लॉक बिगड़ सकती है। इसका असर धीरे-धीरे दिमाग पर भी पड़ता है, जिससे सोचने-समझने, चीजें याद रखने और किसी काम पर ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।

- खराब नींद और सर्केडियन साइकिल का तालमेल बिगड़ता है, तो चीजे एक साथ होती हैं, तो दिमाग में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और सूजन बढ़ने लगती है, जो कि डिमेंशिया और दिमाग से संबंधित दूसरी बीमारियों के खतरे को बढ़ाती है। 

 - यदि आप काफी समय से नींद पूरी नहीं करते हैं, तो आपको ये दिक्कते महसूस हो सकती हैं। अक्सर काम करने के बाद भी आपको ऐसा फील होगा कि जैसे कि आप कुछ भूल रही हैं।

 - अपने ब्रेन की हेल्थ को सुधारने के लिए अच्छी और गहरी नींद लें, मेडिटेशन करें और वर्क के प्रेशर को खुद पर कभी भी हावी न होने दें। 

प्रमुख खबरें

Green Hydrogen और ऊर्जा क्षेत्र में UP-जापान संबंध होंगे मजबूत: गवर्नर Kotaro Nagasaki

Jharkhand Police ने छात्र प्रदर्शन पर 3 FIR दर्ज की, 900 से अधिक पर शिकंजा

Arvind Kejriwal गोवा में E20 Petrol नीति पर करेंगे टाउन हॉल, दो दिवसीय दौरा शुरू

India Open 2028 गुवाहाटी में होगा, BAI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला