हर चीज की एक लिमिट होती है, Abhishek Kumar के समर्थन में उतरे Isha Malviya के पिता, जानें क्या कुछ कहा?

By एकता | Jan 14, 2024

बिग बॉस 17 का बीता हफ्ता फैमिली वीक था, जो प्रतियोगियों के लिए किसी रोलर कोस्टर राइड से कम नहीं था। सभी प्रतियोगियों के परिवारवालों ने एक-एक कर बिग बॉस के घर में उनका हौसला बढ़ाया। विक्की-अंकिता के लिए उनकी मम्मियां आई, मुनव्वर के लिए उनकी बहन, आयशा के लिए उनका भाई, अभिषेक के लिए उनकी मम्मी और ईशा के लिए उनके पिता घर में आएं। फैमिली वीक के दौरान ईशा मालविया के पिता सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। उन्होंने ईशा को गेम से जुड़ी कई चीजें समझायी। इसके साथ ही ईशा के पिता ने सख्त रूप से अभिषेक का समर्थन किया और अपनी बेटी को हद पार नहीं करने की सलाह दी। ईशा के पिता की इस बात ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़ें: Vikrant Massey की 12th Fail फिल्म देखने के बाद Anurag Kashyap ने लिखा, मैं इस कहानी को इस तरह....

अभिषेक की माँ की बात का भी ईशा के पिता ने किया समर्थन

ईशा और अभिषेक की माँ ने थेरेपी रूम में जाकर एक-दूसरे से बात की थी। अभिषेक की माँ ने ईशा को समझाते हुए कहा कि वह अभिषेक की निजी जिंदगी को नेशनल टेलीविज़न पर न लेकर आएं। ईशा ने अपने पिता के साथ अभिषेक की माँ के साथ हुई बातचीत साझा की। इसपर ईशा के पिता ने कहा, 'उसकी माँ बिल्कुल भी गलत नहीं है, यहाँ तक कि तुम्हारी माँ भी शो देख रही है और उसे भी चोट लगी है। मैं उनकी मां का सम्मान करता हूं और उन्होंने जो आपको बताया वह गलत नहीं है। आप लोगों ने उसे बहुत परेशान किया और ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। कृपया इसे समझें और किसी को इतना परेशान न करें।'

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं