Bigg Boss 17 Updates । Soniya Bansal हुई बेघर, Samarth Jurel की वाइल्ड कार्ड एंट्री से Isha Malviya को लगा तगड़ा झटका

By एकता | Oct 29, 2023

बिग बॉस 17 के दूसरे हफ्ते का वीकेंड का वार शहर में चर्चा का मुद्दा बना हुआ है। दरअसल, बीते दिन इस सीजन का पहला एलिमिनेशन हो गया है। प्रतियोगी सोनिया बंसल इस हफ्ते घर से बेघर हो गयी हैं। घर के अन्य सदस्यों ने आर्यन खान की वकील 'सना रईस खान' को बचाया है। सोनिया के एलिमिनेशन से जहाँ दर्शक निराश हैं। वहीं, दूसरी तरफ सब आज के एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज के एपिसोड में दिल, दिमाग और धोखे का जबरदस्त तड़का लगने वाला है क्योंकि दो लोगों की शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली हैं। ये दोनों वाइल्ड कार्ड समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई हैं, जो आज शो में एंट्री लेंगे।

इसे भी पढ़ें: Kangana Ranaut विजय सेतुपति के साथ थ्रिलर फिल्म में करेंगी अभिनय, Tanu Weds Manu 3 की भी पुष्टि की गई

बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में, समर्थ घरवालों को ईशा के बारे में कुछ बताने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। समर्थ की बात काटते हुए अभिषेक उन्हें चुप होने के लिए कहते हैं। समर्थ चुप नहीं होते और फिर अभिषेक और उनके बीच लड़ाई हो जाती है। बिग बॉस के इस लेटेस्ट प्रोमो ने दर्शकों के दिमाग के तार हिला दिए हैं। सब बड़ी बेसब्री से आज के एपिसोड का ड्रामा देखने को बेताब हैं। लोग ईशा, अभिषेक और समर्थ के लव ट्रायंगल का अंजाम क्या होगा अब वो तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

प्रमुख खबरें

Malviya Nagar Fire पर Mayor सख्त! तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, भारत में बदले विदेशियों के वीजा नियम

Modi Cabinet का बड़ा फैसला, Infra-Aviation सेक्टर को 39,290 Cr का Booster डोज, बदलेगी देश की तस्वीर

भारत के जिगरी दोस्त पर पहले किया हमला, फिर जारी किया वीडियो, यूक्रेन के एक्शन से हिली दुनिया