IPL 2025 Auction: सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन पर लगाया बड़ा दांव, 11.25 करोड़ में खरीदा

By Kusum | Nov 24, 2024

आईपीएल 2025 की मेगा ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत खुली है। अभी तक ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर को उम्मीद से ज्यादा रकम मिली है। वहीं पत 27 करोड़ में श्रेयस 26.75 करोड़ में और वेंकटेश 23.75 करोड़ में बिे हैं। अब विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को सनराइजर्स हैदराबाद ने मोटी रकम में खरीदा है। 


सनराइजर्स हैदराबाद ने विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम में खरीदा है। ईशान के लिए उनकी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस ने बोली लगाना शुरू किया लेकिन बाद में अपने हाथ पीछे खींच लिए। इसके बाद दिल्ली और पंजाब के बीच ईशान किशन को लेकर जंग छिड़ गई। बाद में ईशान को लेकर हैदराबाद भी ऑक्शन में कूद गई। 


बता दें कि, ईशान किशन ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2016 में गुजरात लायंस की तरफ से खेलते हुए की थी। वहीं 2018 में वो मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हुए। जिसके बाद उनके खेल में काफी निखार आया और मुंबई ने उन्हें सबसे महंगे खिलाड़ी के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया। मुंबई इंडियंस के लिए उन्होंने कई आक्रामक बल्लेबाजी विकेटकीपिंग की है। 


प्रमुख खबरें

Vaishno Devi College controversy: प्रदर्शनकारियों ने LG Manoj Sinha का पुतला जलाया, वापस जाओ के नारे

गरीबों के काम का अधिकार छीना! CWC की बैठक में Kharge बोले- MGNREGA पर मोदी सरकार के खिलाफ लड़ेंगे

जब बड़े-बड़े स्टार्स ने ठुकराई मूवी; तब 1 रुपये में सलमान खान ने की थी फिल्म , जानिए क्या था वो रोल!

किस बात पर इतना भड़क गए जिनपिंग? अमेरिका की 20 रक्षा कंपनियों पर ठोक दिया बैन