पंजाब में आईएसआई समर्थित हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2025

पंजाब में अमृतसर की ग्रामीण पुलिस ने विभिन्न केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान के तहत अत्याधुनिक हथियारों की सीमा पार तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस प्रमुख ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एके सैगा 308 असॉल्ट राइफल, दो मैगजीन, चार मैगजीन के साथ दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल, एके राइफल के 90 कारतूस, पिस्तौल के 10 कारतूस, 7.50 लाख रुपये नकद, एक कार और तीन मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों का पाकिस्तान स्थित आईएसआई के गुर्गों से संबंध था। हथियारों की यह खेप गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के ज्ञात सहयोगी नव पंडोरी को पहुंचाई जानी थी, जिससे आतंकवाद एवं गैंगस्टर के बीच साठगांठ का संकेत मिलता है।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान रंगगढ़ गांव के मूल निवासी जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन और गोरा सिंह, अमृतसर के रसूलपुर कल्लर के शेनशान उर्फ शालू, सनी सिंह और रूपनगर के एक गांव के जसप्रीत सिंह उर्फ मोटू के रूप में हुई है।

प्रमुख खबरें

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें

World Environmental Health Day 2026: स्वस्थ पर्यावरण तो स्वस्थ मानव, यही स्वस्थ पृथ्वी का संकल्प