तालिबान के आतंकवादियों को लुभाता दिख रहा है आईएसआईएल-के : संरा रिपोर्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया और मध्य एशिया में सक्रिय आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड लेवांत-खोरासन (आईएसआईएल-के) के नेता अमेरिका तथा अफगान तालिबान के बीच हुए शांति समझौते को खारिज करने वाले तालिबान तथा अन्य आंतकवादियों को लुभाते दिख रहे हैं। इस रिपोर्ट में युद्ध ग्रस्त देश में पहले से ही अस्थिर सुरक्षा स्थिति के और बिगड़ने का खतरा होने पर चिंता जतायी गयी है।

इसे भी पढ़ें: पंजाब के बाद अब राजस्थान कांग्रेस में हलचल तेज, क्या वेणुगोपाल सुलझा पाएंगे उलझनें

इसमें कहा गया है, ‘‘इस आतंकवादी समूह ने काबुल में और उसके आसपास अपनी स्थिति मजबूत की है जहां वह ज्यादातर हमले करता है और अल्पसंख्यकों, कार्यकर्ताओं, सरकारी कर्मचारियों और अफगान राष्ट्रीय रक्षा एवं सुरक्षा बलों के कर्मियों को निशाना बनाता है।’’ अमेरिका के अफगानिस्तान से अपने सैनिकों को वापस बुलाने के मद्देनजर रिपोर्ट में चिंता जतायी गयी है कि अफगानिस्तान में सुरक्षा स्थिति पहले ही अस्थिर है और शांति प्रक्रिया पर अनिश्चितता के कारण हालात और बिगड़ने का खतरा है। मॉनिटरिंग टीम ने सुरक्षा परिषद समिति को जून में सौंपी अपनी 12वीं रिपोर्ट में कहा कि अल-कायदा कम से कम 15 अफगान प्रांतों में मौजूद हैं जिनमें मुख्यत: पूर्वी, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र शामिल हैं।

इसमें कहा गया है, ‘‘इस समूह में मुख्यत: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के नागरिक शामिल हैं लेकिन इसमें बांग्लादेश, भारत और म्यांमा के नागरिक भी शामिल हैं।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि अल-कायदा नेता अयमन अल-जवाहिरी की स्थिति अभी पता नहीं है लेकिन वह अफगानिस्तान में ‘‘जिंदा परंतु बीमार है।’’ रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘सदस्य देशों का मानना है कि उसका संभावित उत्तराधिकारी मोहम्मद सलाहलदिन अब्द अल हालिम जिदान है जो अभी ईरान में है।

प्रमुख खबरें

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump

Delhi में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत ने कहा- आंतरिक मामलों में दखल