बाटला हाउस में ISIS का आतंकी, सीरिया भेजता था पैसे, एक दिन की रिमांड पर भेजा गया

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2022

दिल्ली का बाटला हाउस एक बार फिर से सुर्खियों में है। नेशनल इंवेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एनआईए ने छापेमारी में आईएसआईएस के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आईएसआईएस के ऑनलाइव प्रोपोगेंडा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहसिन अहमद है। मोहसिन के बारे में बताया जा रहा है कि वो बिहार का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें: NIA ने दिल्ली के बटला हाउस से ISIS का सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार, लोगों को भड़काने का चला रहा था प्रोपेगेंडा

मोहसिन से फिलहाल पूछताछ की जा रही है कि वह कब आईएसआईएस में शामिल हुआ और उसके साथी कौन थे। गिरफ्तारी के बाद मोहसिन को एनआईए की कोर्ट में पेश किया गया और मोहसिन के एक सप्ताह की कस्टडी की मांग की गई लेकिन अदालत ने मोहसिन को एक दिन की एनआईए की कस्टडी में भेज दिया है। एनआईए ने कोर्ट में बताया की मोहसिन जामिया का छात्र है और बीटेक कर रहा है. एनआईए ने एक इन्फॉर्मेशन पर रेड मारी थी। एनआईए के एक प्रवक्ता के मुताबिक मूल रूप से बिहार के पटना के रहने वाले मोहसीन अहमद को शनिवार को तलाशी दल ने उसके बटला हाउस स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर