पाकिस्तान के पंजाब में इस्लामिक स्टेट के दो आतंकवादी पकड़े गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2022

लाहौर| पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में आतंकवाद रोधी दस्ते के अधिकारियों ने इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सीटीडी ने बुधवार को एक वक्तव्य जारी कर कहा, “ प्रतिबंधित संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान मुहम्मद आसिफ नदीम और मुहम्मद नवाज के रूप में की गयी है। दोनों आतंकवादी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर हमला करने की योजना बना रहे थे।”

बयान के मुताबिक उनके पास से एक हथगोला, एक राइफल, एक पिस्तौल, गोलियां, विस्फोटक सामग्री, आईएसआईएस के झंडे और पर्चे बरामद किए गए हैं। दोनों के खिलाफ आतंकवाद के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने प्रार्थना स्थलों पर एक आतंकवादी हमले को विफल करने का दावा किया और यहां से लगभग 300 किलोमीटर दूर खानेवाल में आईएसआईएस आतंकवादी समूह के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर