इस्लामिक स्टेटस से जुड़ा आईएसकेपी आतंकी समूह ने काबुल हमले की जिम्मेदारी ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2021

दुबई। अफगानिस्तान में इस्लामक स्टेट से संबद्ध ‘इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत’ (आईएसकेपी) ने काबुल हवाईअड्डे के बाहर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली है। अफगान और अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, काबुल हवाईअड्डे के पास दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने अफगानों की भीड़ पर किए गए हमले में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई जबकि कई अन्य के घायल होने की खबर है।

इसे भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस विवाद: फिर दिल्ली पहुंचेंगे बघेल, हाई कमान के साथ मुलाकात की संभावना

बयान के साथ एक तस्वीर भी साझा की गई। आतंकवादी संगठन ने कहा कि यह वही हमलावर है, जिसने हमले को अंजाम दिया। तस्वीर में कथित हमलावर को काले आईएस झंडे के सामने विस्फोटक बेल्ट के साथ खड़ा देखा जा सकता है, जिसके चेहरे पर एक काला कपड़ा बंधा है और केवल उसकी आंखें दिख रही हैं। बयान में दूसरे आत्मघाती हमलावर या बंदूकधारियों का कोई जिक्र नहीं था। दावे को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है।

प्रमुख खबरें

Ahoi Ashtami 2026 Date: 1 या 2 नवंबर, कब रखा जाएगा अहोई अष्टमी व्रत? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

दुलारचंद मर्डर केस में जेल जाएंगे अनंत सिंह! Supreme Court ने 1 दिसंबर तक दिया Surrender का समय

UNSC में 2028-29 की सदस्यता के लिए AI और समुद्री सुरक्षा भारत की प्राथमिकताएं

Next Generation Corvette NGC Indian Navy | केंद्र ने भारतीय नौसेना के लिए 8 नेक्स्ट-जेनरेशन स्टेल्थ युद्धपोत बनाने को ₹40,000 करोड़ की दी मंजूरी