5 सेकंड के बयान से इजरायल भी हैरान, दुश्मनों से निपटने का क्या है हिमंता का प्लान?

By अभिनय आकाश | Dec 12, 2024

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बांग्लादेश को लेकर एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने हड़कंप मचा दिया है। हिमंता बिस्वा सरमा ने इजरायल का नाम लेकर एक ऐसी बात कही है जिसे सुनकर कट्टरपंथियों और बांग्लादेशियों के होश उड़ गए हैं। इजरायल का नाम लेकर हिमंता बिस्वा सरमा ने रातों रात एक ऐसा फैसला किया है जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। हिमंता बिस्वा सरमा ने सोनितपुर के जमुगुरीहाट में ‘शहाद दिवस’ के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि असम की सीमाएं कभी भी सुरक्षित नहीं थीं। हम (असमिया लोग) 12 जिलों में अल्पसंख्यक हैं। हमें इजरायल जैसे देशों के इतिहास से सीखना होगा कि कैसे ज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग करके और अदम्य साहस के साथ, दुश्मनों से घिरे होने के बावजूद भी यह एक मजबूत देश बन गया है। 

इसे भी पढ़ें: छह बांग्लादेशी घुसपैठियों को पड़ोसी देश के अधिकारियों को सौंपा गया : Himanta Vishwa Sharma

आपको बता दें कि बांग्लादेशी घुसपैठिए आराम से आधार कार्ड बनवाकर चुपचाप असम और दूसरे इलाकों में बस जाते हैं। लेकिन अब ये नहीं होगा। बांग्लादेशी घुसपैठिओं की वजह से सबसे बड़ा संकट असम पर था। कुछ समय पहले हिमंता बिस्वा सरमा ने बताया था कि असम में बांग्लादेशियों की वजह से मुस्लिम जनसंख्या 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जबकि 1991 में असम में मुस्लिमों की जनसंख्या केवल 12 प्रतिशत थी। हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि ये मेरे लिए जीने मरने का सवाल है। इसी कड़ी में हिमंता  बिस्वा सरमा ने कहा है कि हमें इजरायल से सीखने की जरूरत है

प्रमुख खबरें

NCLAT ने Affle 3i की याचिका खारिज की, Talent Unlimited के खिलाफ CIRP जारी रहेगा

Consumer Durables Market: भारत में 2030 तक 3.25 लाख करोड़ रुपये का होगा उद्योग, BCG-CII रिपोर्ट

त्योहारी सीजन से पहले AC, TV और Washing Machine के दाम 8% तक बढ़ेंगे

Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया