इजराइल एवं हमास युद्ध समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने की योजना के पहले चरण पर सहमत: ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2025

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि इजराइल एवं हमास ने युद्ध रोकने और कम से कम कुछ बंधकों एवं कैदियों को रिहा करने की उनकी शांति योजना के ‘‘पहले चरण’’ पर सहमति व्यक्त की है। ट्रंप ने दो साल से जारी युद्ध में महीनों में मिली सबसे बड़ी सफलता की रूपरेखा की घोषणा की।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘अल्लाह की मदद से हम उन सभी को घर वापस लाएंगे।’’ हमास ने कहा कि इस समझौते से इजराइली सैनिकों की वापसी सुनिश्चित होगी और साथ ही सहायता सामग्री का प्रवेश और बंधकों एवं कैदियों की अदला-बदली भी सुनिश्चित होगी।

इस घटनाक्रम से परिचित अधिकारियों ने ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि हमास इस सप्ताह के अंत में सभी 20 जीवित बंधकों को रिहा करने की योजना बना रहा है जबकि इजराइली सेना गाजा के अधिकतर हिस्से से वापसी शुरू कर देगी।

प्रमुख खबरें

Kolkata में होगा 19वां Pravasi Bharatiya Divas, PM Modi करेंगे उद्घाटन

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे पर अड़े AISA प्रदर्शनकारी, Jantar Mantar से 200 हिरासत में

जन आंदोलनों को जोड़ने के लिए Rahul Gandhi ने Satyagraha डिजिटल मंच किया शुरू

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया