इजराइल ने सीरिया की राजधानी दमिश्क के उपनगरों पर किया मिसाइल हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2021

बेरूत। इजराइल ने बृहस्पतिवार तड़के सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास और दक्षिणी उपनगरों में मिसाइल हमला किया। सीरिया की सरकारी मीडिया ने यह खबर दी। हालांकि खबर में तत्काल किसी के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं दी गई है। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने बताया कि सीरियाई वायु रक्षा प्रणाली ने कुछ मिसाइलों को उनके निर्धारित लक्ष्य भेदने से पहले ही गिरा दिया। ‘सना’ की खबर के अनुसार कुछ मिसाइलों को पड़ोसी लेबनान से गुजर रहे इजराइली युद्धक विमानों से दागा गया।

प्रमुख खबरें

Radhashtami पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये 4 सुंदर Alta Mehndi Designs

TMC Symbol Freeze: सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, EC के फैसले को बताया काला दिन, जानें क्या है नया नाम और चुनाव चिह्न

Gurugram के मॉल में 18 स्पा पर Police Raid, 30 महिलाओं समेत 50 लोग हिरासत में लिए गए

Prabhasakshi NewsRoom: Tejas में देरी पर Rajnath Singh ने दिया अल्टीमेटम! वायुसेना प्रमुख भी पहले जता चुके हैं नाराजगी