Israel: नेतन्याहू ने राष्ट्रपति को देश में अगली सरकार बनाने की जानकारी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 22, 2022

यरुशलम। इज़राइल के निर्वाचित प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि वह अगली सरकार बनाने जा रहे हैं जो ‘‘इज़राइल के सभी नागरिकों के कल्याण के लिए काम करेगी।’’ नेतन्याहू (73) ने आधी रात की समय सीमा से कुछ मिनट पहले यह घोषणा की। नेतन्याहू ने बुधवार देर रात राष्ट्रपति इसाक हर्जोग को सूचित किया कि वह देश में नई सरकार का गठन करेंगे। शपथ ग्रहण दो जनवरी तक होगा। नवंबर में राष्ट्रपति हर्जोग ने आधिकारिक रूप से नेतन्याहू को नयी सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था, जिन्हें ‘नेसेट’ (इज़राइल की संसद) के 64 सदस्यों का समर्थन हासिल है।

इसे भी पढ़ें: UN Security Council: म्यांमा से संबंधित प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहे भारत, चीन, रूस

नयी सरकार के पास 120 सदस्यीय ‘नेसेट’ (संसद) में 64 सदस्यों का समर्थन हासिल होगा, जो सभी दक्षिणपंथी धड़े से आते हैं। नेतन्याहू ने सबसे पहले ट्वीट कर अपनी सफलता की घोषणा की और बाद में इज़राइल के राष्ट्रपति से फोन पर हुई बात की जानकारी भी साझा की। अब उम्मीद है कि ‘नेसेट’ के स्पीकर यारिव लेविन सांसदों को नयी सरकार के गठन के बारे में सूचित करेंगे, जिसकी घोषणा के सात दिन के भीतर शपथ ग्रहण होना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर