आम नागरिकों की सुरक्षा की “ठोस” योजना के बिना रफह शहर में सैन्य अभियान न चलाए इजराइल: बाइडन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2024

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से कहा कि इजराइल को आम नागरिकों की सुरक्षा की “ठोस” योजना के बिना गाजा के घनी आबादी वाले रफह शहर में सैन्य अभियान शुरू नहीं करना चाहिए। व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी।

मिस्र की चेतावनी के बाद बाइडन और नेतन्याहू के बीच बातचीत हुई है। नेतान्याहू ने कुछ दिन पहले कहा था कि उन्होंने सेना को दक्षिण गाजा में रफह शहर पर संभावित इजराइली आक्रमण से पहले वहां से लोगों को निकालने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया है।

प्रमुख खबरें

Congress MP Bimol Akoijam यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली पुलिस के सामने हुए पेश

उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री Rekha Arya ने पति गिरधारी लाल साहू पर दर्ज कराई FIR

El Nino संकट पर तेलंगाना CM Revanth Reddy बनाएंगे कार्ययोजना, केंद्र से मांगेंगे मदद

IndiGo और Akasa Air ने बढ़ाई सऊदी अरब की उड़ानों पर रोक