Ismail Haniyeh के जनाजे के लिए जुटे थे सभी, अचानक इजरायल ने किया खुलासा- मिलिट्री कमांडर देइफ मारा गया

By अभिनय आकाश | Aug 01, 2024

इजरायल ने अपने एक और दूसर को मार गिराया है। हमास का नंबर 2 कमांडर मोहम्मद देइफ मारा गया। कई दिनों के सस्पेंस के बाद, इज़राइल ने गुरुवार को पुष्टि की कि हमास के सैन्य प्रमुख मोहम्मद देइफ गाजा में हवाई हमले में मारा गया। देइफ को गाजा का ओसामा बिन लादेन कहा जाता था। इजरायल के डिफेंस फोर्स ने उसके बारे जाने की पुष्टि की गई है। इजरायल ने पहले ही कहा था कि वो हर कीमत पर हमास का खात्मा करके रहेगा। 9 महीने पहले हमास की तरफ से इजरायल पर हमला किया गया था। हमास के राजनीतिक अभियानों का नेतृत्व करने वाले इसामिल हनियेह के अंतिम संस्कार के जुलूस के लिए तेहरान में एकत्र हुई भारी भीड़ के बीच इज़राइल रक्षा बलों ने एक्स पर घोषणा करते हुए कहा कि हम अब पुष्टि कर सकते हैं कि मोहम्मद डेफ को मार दिया गया।

इसे भी पढ़ें: Hamas ने हानिया को मरवा दिया? शिया-सुन्नी वाला खेल या याह्या सिनवार ने कर दी सीक्रेट डील

मोहम्मद देइफ कौन था?

देइफ को हमास के नेतृत्व वाले 7 अक्टूबर के हमले का मुख्य मास्टरमाइंड माना जाता है, जिसमें दक्षिणी इज़राइल में 1,200 लोग मारे गए और इज़राइल-हमास युद्ध शुरू हुआ। वह वर्षों से इज़राइल की सर्वाधिक वांछित सूची में शीर्ष पर है और माना जाता है कि वह अतीत में कई इज़राइली हत्या के प्रयासों से बच गया है। हमास के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक और संगठन के प्रमुख याह्या सिनवार के बाद दूसरे नंबर के नेता के रूप में देखे जाने वाले देइफ दशकों से इज़राइल की सर्वाधिक वांछित सूची में शीर्ष पर हैं। अतीत में देइफ ने आत्मघाती बम विस्फोटों में दर्जनों इज़राइलियों की मौत की ज़िम्मेदारी ली है। 

प्रमुख खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले बोले Abhijit Deepke, पाबंदियों से साफ है सरकार डरी हुई है

Delhi Police Security | जंतर-मंतर पर CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा, कनॉट प्लेस से मेट्रो तक कई पाबंदियां लागू, इन रास्तों से बचें

लगातार आशीर्वाद के लिए लोगों का आभार, प्रधानमंत्री मोदी ने उपचुनावों में BJP की जीत के लिए वोटरों का किया धन्यवाद

Kerala High Court ने दी 8 हफ्ते की मोहलत, पशु मंडियों पर निगरानी समितियां न बनने पर लग सकती है रोक