दर्दनाक अंजाम भुगतने को तैयार रहे इजरायल, ईरान का तगड़ा एक्शन शुरू

By अभिनय आकाश | Jun 13, 2025

इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में सैन्य व परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है। इस हमले में ईरान के कई बड़े अधिकारी, वैज्ञानिक और कमांडर मारे गए। इजरायल के ताबड़तोड़ हमले के बाद अब ईरान विध्वंसक बदले की तैयारी में है। इजरायल के हमले के बाद ईरान की तरफ से जवाबी हमला किया जा रहा है। ईरान ने सैकड़ों बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला किया है। इजराइल की सेना ने कहा है कि ईरान उस पर किए गए हमलों के जवाब में इजराइल पर ड्रोन दाग रहा है। इजराइल के मुख्य सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल एफी डेफ्रिन ने कहा कि पिछले कुछ घंटों में ईरान ने इजराइल की ओर 100 से अधिक ड्रोन दागे हैं। सभी रक्षा प्रणालियां हमलों को रोकने के लिए काम कर रही हैं। डेफ्रिन ने कहा कि लगभग 200 इजराइली लड़ाकू विमान अभियान में शामिल थे और लगभग 100 लक्ष्यों पर हमला किया गया तथा हमले अब भी जारी हैं। इस बीच जॉर्डन के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कहा कि देश का हवाई क्षेत्र सभी उड़ानों के लिए बंद रहेगा। ‘जॉर्डन समाचार एजेंसी’ ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। 

ईरान की ओर से इस हमले के बाद कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने कहा कि इजरायल शासन ने हमारे देश में एक और अपराध किया है और इसका अंजाम उसे बहुत भारी पड़ेगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक पोस्ट करते हुए खामनेई ने लिखा कि आज इजरायल ने हमारे देश पर हमला करके बहुत बड़ा अपराध किया है। उन्होंने अपनी खूनी और शैतानी इरादों के साथ हमारे रिहाइशी इलाकों को निशाना बनाया है। जिससे उनकी असली बुरी सोच और साफ हो गई है। इजरायल में शासन को अब सख्त सजा के लिए तैयार रहना चाहिए।  

इसे भी पढ़ें: मुस्लिमों को बचाने निकली ग्रेटा को नेतन्याहू ने कैद में क्या दिखाया? ऐसा रहा रिहाई के बाद का रिएक्शन

इज़राइल ने तेहरान द्वारा मिसाइल और ड्रोन हमले की आशंका में आपातकाल की स्थिति भी घोषित कर दी है। एक इज़राइली सैन्य अधिकारी ने कहा कि इज़राइल परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि ईरान के पास कुछ ही दिनों में 15 परमाणु बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री है। वहीं ईरान ने कहा कि इजरायल के हमलों के बाद परमाणु स्थल पर विकिरण में कोई वृद्धि नहीं हुई है। संयुक्त राष्ट्र परमाणु निगरानी संस्था ने कहा है कि ईरानी अधिकारियों ने उसे बताया है कि इजरायल के हमलों के बाद नतांज यूरेनियम संवर्धन स्थल पर विकिरण के स्तर में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ईरानी अधिकारियों ने IAEA को सूचित किया है कि नतांज स्थल पर विकिरण के स्तर में कोई वृद्धि नहीं देखी गई है। इससे पहले पुष्टि की गई थी कि यह सुविधा हमलों के लक्ष्यों में से एक थी। 

सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल की मौत

इजराइली हवाई हमले में ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ जनरल मोहम्मद बाघेरी मारे गए। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने अपनी एक खबर में शुक्रवार को यह जानकारी दी। बाघेरी ईरान के अर्धसैनिक बल ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड’ के पूर्व शीर्ष कमांडर थे। सरकारी टीवी की रिपोर्ट में कोई और विवरण नहीं दिया गया। शुक्रवार को इजराइली हमलों में ईरान में कई सैन्य अधिकारी और वैज्ञानिक मारे गए हैं।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter