Israel ने घुटने टेक दिए, ईरान ने समझौते को गाजा के पक्ष में बताया

By अभिनय आकाश | Jan 29, 2025

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि गाजा ने इस्राइल को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। खामेनेई ने कहा कि इस्राइल और हमास के बीच हाल ही में हुए युद्ध विराम समझौते को गाजा के पक्ष में बताया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, खामेनेई ने कहा कि छोटे गाजा ने हथियारों से लैस और अमेरिका द्वारा पूरी तरह से समर्थित शासन को घुटनों पर ला दिया। ईरान ने इसी के साथ ट्रंप के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने फलस्तीनियों को गाजा से किसी सुरक्षित जगह पर जाने को कहा था। 

भारत में इस्राइली दूतावास में मिशन के उप प्रमुख फारेस साएब ने कहा है कि उनका देश बंधकों की वापसी तक शांति समझौते का पालन करता रहेगा। साएब ने कहा, समझौते का तब तक पालन करेंगे जब तक हमारे सभी बंधक वापस नहीं आ जाते।

इसे भी पढ़ें: Trump ने डराया, पीएम मोदी की वो बात देरी से समझ में आई? सबकुछ लुटा कर नेतन्याहू को 471 दिन बाद क्यों होश आया

इजराइली अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने ईरान के लिए जासूसी करने के आरोप में दो इजराइली नागरिकों को गिरफ़्तार किया है। इजराइली पुलिस और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी की ओर से सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया कि उत्तरी इजराइल के यूरी एलियासफोव और जॉर्जी एंड्रीव एक ईरानी एजेंट के संपर्क में थे और उसके निर्देश पर विभिन्न मिशन को अंजाम देते थे। दोनों ईरानी एजेंट को गोपनीय सैन्य सामग्री भेजते थे। इसमें कहा गया है कि संदिग्धों ने देश भर में विभिन्न स्थानों पर ईरान समर्थित संदेशों के साथ भित्तिचित्र भी बनाए और बैनर टांगे। बयान के अनुसार उन्होंने पैसों के बदले ऐसा किया। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में अभियोजन पक्ष उनके खिलाफ अभियोग दायर करेगा। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए

Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा