ईरान से बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका से और एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदेगा इजराइल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

यरुशलम। इजराइल आने वाले दिनों में अमेरिका से 25 एफ-35 विमान खरीदेगा, जिससे उसके ‘स्टील्थ’ लड़ाकू विमानों के शस्त्रागार में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि होगी। रक्षा मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि एफ-35 दुनिया का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान है और पश्चिम एशिया में इजराइल ही ऐसा देश है जिसके पास ये लड़ाकू विमान हैं। तीन अरब डॉलर के इस सौदे को आगामी महीनों में अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही इजराइल के एफ-35 विमानों का बेड़ा 50 से बढ़कर 75 हो जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, इस सौदे को इजराइल को अमेरिकी सैन्य सहायता के जरिए वित्त पोषित किया जाएगा और विमान के निर्माता लॉकहीड मार्टिन तथा उसके इंजन के निर्माता प्रैट एंड व्हिटनी ने उत्पादन प्रक्रिया में इजराइली कंपनियों को शामिल करने की प्रतिबद्धता जतायी है।

प्रमुख खबरें

TCS के नतीजों से IT शेयरों में उछाल, निवेशकों की संपत्ति 65648 करोड़ रुपये बढ़ी

Navi Pillay को Nobel Peace Prize मिलने पर भारतीय कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

Chirag Paswan ने साझा किया संघर्ष, पिता की पार्टी से बेदखल होने पर तरस खाने के बजाय चुनी लड़ाई

TVS Group में संपत्ति बंटवारे पर तकरार, TVS Holdings के स्वामित्व पर विवाद गहराया