By अभिनय आकाश | Nov 20, 2025
भारतीय वायु सेना के एक रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट (RPA) को नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान इंजन में खराबी आने के बाद जैसलमेर के पास सुरक्षित लैंडिंग करनी पड़ी। इज़राइली मूल का यह मानवरहित हवाई वाहन (UAV) जैसलमेर के रामगढ़ क्षेत्र में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सत्तार माइनर के चक संख्या 3 में खेत में उतारा गया। रामगढ़ पुलिस थाने के सहायक उपनिरीक्षक प्रेम शंकर ने बताया कि UAV को गुरुवार को खेत से बरामद किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुँची और जाँच शुरू की। बाद में भारतीय वायु सेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुँचे और यूएवी को अपने कब्जे में ले लिया।