Israel की सेना ने लेबनान में 300 ठिकानों पर हमला किया, 100 लोग मारे गए

By Prabhasakshi News Desk | Sep 23, 2024

यरूशलम । इजराइल की सेना ने कहा है कि उसने हिजबुल्ला आतंकवादी समूह के खिलाफ दबाव बढ़ाते हुए लेबनान में 300 ठिकानों पर हमला किया है। वहीं, हिजबुल्ला ने दावा किया कि इन हमलों में 100 लोग मारे गए हैं। इजराइल की सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में तस्वीर जारी करते हुए घोषणा की कि सैन्य प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हर्जी हलेवी, तेल अवीव स्थित सैन्य मुख्यालय से अतिरिक्त हमलों को मंजूरी दे रहे हैं। हिजबुल्ला के खिलाफ पिछले एक साल से चल रही लड़ाई में यह सबसे घातक हवाई हमलों में से एक है। हलेवी और दूसरे इजराइली नेताओं ने आने वाले दिनों में हिजबुल्ला के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई करने का वादा किया है। 

प्रमुख खबरें

यह सरकार बदलने की लड़ाई है, और हम इसे करके दिखाएंगे: Prashant Bhushan ने कर दिया बड़ा ऐलान

PM Modi ने लद्दाख को दी 3350 करोड़ की सौगात, नए टर्मिनल का उद्घाटन

Joint Pain Causes: मौसम बदलते ही घुटने-कंधे में होने लगता है दर्द? डॉक्टर ने बताया कारण

Asian Champions Trophy की तैयारी में जुटे Abhishek Nain, LA Olympics 2028 पर टिकी नजरें