इजराइली सेना ने अचानक गाजा के कैफे पर किया हमला, खाना खाने जा रहे लोगों पर गोलीबारी, 67 लोगों की मौत

By रेनू तिवारी | Jul 01, 2025

गाजा में इजरायली हमलों में कम से कम 67 लोग मारे गए। यह पिछले कुछ हफ्तों में सबसे भीषण हमलों में से एक है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए युद्धविराम की पहल के लिए इजरायली अधिकारी वाशिंगटन पहुंचने वाले थे। वाशिंगटन स्थित सूत्र ने बताया कि डेर्मर के मंगलवार को ट्रम्प प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक शुरू करने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़ें: बीएसएफ जवान की पत्नी से देवरों ने किया दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

 

बिना चेतावनी अचानक एक युद्धक विमान ने उस जगह पर हमला किया

कैफे के अंदर मौजूद अली अबू अतीला ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘बिना किसी चेतावनी के, अचानक एक युद्धक विमान ने उस जगह पर हमला किया, जिससे वहां भूकंप जैसा कंपन हुआ।’’ उत्तरी गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय की आपातकालीन और एम्बुलेंस सेवा के प्रमुख फारेस अवाद ने बताया कि कम से कम 30 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: पहलगाम हमला कश्मीर में पर्यटन को नष्ट करने के लिए आर्थिक युद्ध था, भारत में धार्मिक हिंसा को भड़काना चाहता था... विदेश मंत्री जयशंकर

अवाद ने बताया कि घायलों में से कई की हालत गंभीर है। शिफा अस्पताल के अनुसार, गाजा शहर की एक सड़क पर हुए दो अन्य हमलों में 15 लोग मारे गए। यह कैफे, 20 महीने के युद्ध के दौरान चालू रहने वाले कुछ व्यवसायों में से एक था। यह इंटरनेट एक्सेस और अपने फोन चार्ज करने की जगह चाहने वाले निवासियों के लिए एक सभा स्थल था। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में ज़मीन पर खून से लथपथ औरक्षत विक्षत शव दिखाई दे रहे थे और घायलों को कंबलों में ले जाया जा रहा था।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir Fund और Student Protest पर सरकार चुप क्यों? Kharge ने PM Modi-HM Shah से माँगा जवाब

Enqube Ethicals IPO: 3,000 करोड़ रुपये के निर्गम के लिए सेबी के पास दस्तावेज दाखिल

Supreme Court 17 अगस्त को ट्रांसजेंडर अधिनियम की वैधता पर करेगा सुनवाई

Cauvery विवाद: तमिलनाडु ने पानी के लिए Supreme Court का रुख किया