वेस्ट बैंक शहर में घुसने पर इजरायली नागरिकों पर हुई गोलीबारी, कई घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2022

नेबलस(वेस्ट बैंक), 31 अगस्त (एपी)। फलस्तीन के वेस्ट बैंक शहर नेबलस में प्रवेश करने पर गोलीबारी की जद में आने से कई इजरायली घायल हो गए। इजरायल की सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऐसा प्रतीत होता है कि इजराइल के लोग अपने आप ही फलस्तीन के एक मुख्य तीर्थस्थल की ओर जा रहे थे, जहां आमतौर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सेना के साथ यात्रा का प्रबंध किया जाता है। इस पवित्र स्थल को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले से तनातनी चलती आ रही है। सेना ने बताया कि गोलीबारी शुरू होने के बाद फलस्तीनी प्राधिकरण और सुरक्षा बलों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले उस इलाके में प्रवेश किया गया, ताकि इजरायलियों को वहां से निकाला जा सके।

नेबलस के पास उत्तरी वेस्ट बैंक के गांवरुजीब में इजराइली सैनिकों के साथ गोलीबारी के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वीडियो फुटेज में रुजीब की इमारत को विस्फोट के बाद हिलते हुए दिखाया गया, जिसके बाद भीषण गोलियां बरसाई गईं। हालांकि, बाद में दोनों व्यक्तियों ने घर से बाहर निकलकर आत्मसमर्पण किया। इजराइल के लोगों के खिलाफ घातक हमलों में कम से कम 19 लोगों की मौत होने के बाद यह छापेमारी शुरू की गई थी। सेना ने कहा कि इस साल की शुरुआत से अब तक दर्जनों फलस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से कई आतंकवादी इजरायली सेना के साथ संघर्ष में मारे गए, हालांकि, इनमें कुछ आम नागरिक भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games में चौथी बार उतरेंगी Pranati Nayak, पहले पदक पर टिकी निगाहें

Ajit Agarkar के कार्यकाल पर BCCI सचिव Devajit Saikia ने कहा, उचित समय पर होगा फैसला

MMA Fighter Varun Sanyal और भारतीय निशानेबाजों को Asian Games में आवास के लिए परेशानी हुई

Bihar Flood: भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया तीन महीने का वेतन