हवा में उड़ा इजरायल का विमान, फिर गाजा में पैराशूट से एक-एक कर गिरने लगे आटा-चीनी और खाना, इधर भारत ने भी किया खेल

By अभिनय आकाश | Jul 30, 2025

इजरायल गाजा में आसमान से आटा, चीनी, दवाई और डब्बा बंद खाना पैराशूट से नीचे गिरा रहा है। दरअसल, कई मुस्लिम देश, एजेंडा चलाने वाली लिबरल मीडिया ये नैरेटिव चलाने की कोशिश कर रहे थे कि इजरायल गाजा के लोगों को भूखा मार रहा है। इजरायल गाजा के लोगों तक खाने का सामान पहुंचने नहीं दे रहा। इतना सुनते ही इजरायल भड़क गया और एक बड़ा बयान दे दिया। इजरायल ने इन दावों को झूठा बताते हुए कहा कि हमने मानवीय सहायता के लिए गाजा में 900 ट्रक भेजे थे। लेकिन संयुक्त राष्ट्र जानबूझकर एक दो ट्रकों को ही गाजा में भेज रहा है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी एजेंसियां ऐसा इसलिए कर रही हैं ताकी गाजा में भुखमरी का संकट और गहरा जाए व खाने के एक दो ट्रक को देखकर गाजा में भगदड़ मच जाए। जिससे इसका इल्जाम भी इजरायल पर लग जाए। 

इसे भी पढ़ें: Israel के अरमानों पर MBS ने फेरा पानी, टूट जाएगा ट्रंप का अब्राहम अकॉर्ड्स 2.0 का सपना?

अब इजरायल ने नया तरीका निकाल लिया। इजरायल ने सीधे आसमान के जरिए गाजा के लोगों तक खाना पहुंचाना शुरू कर दिया। इजरायल की सेना ने एक वीडियो जारी किया जिसमें आटा, चीनी, दवाई और डब्बा बंद खाना पैराशूट के जरिए लोगों तक पहुंचायाजा रहा है। इजरायल के आसपास के दो-तीन मुस्लिम देश काफी समय से बोल रहे थे कि हम भी गाजा में खाना पहुंचाना चाहते हैं। अब इजरायल ने इन देशों से कहा कि आप भी खाना पैराशूट के जरिए पहुंचा सकते हैं। अब जॉर्डन और संयुक्त अरब अमीरात ने भी विमान से खाना गिराना शुरू कर दिया। ठीक वैसे ही जैसे इजरायल गिरा रहा था। 

इसे भी पढ़ें: इजरायली हमलों से गाजा में बना दिल दहलाने वाला मंजर, 78 फलस्तीनियों ने गंवाई जान, गर्भवती महिला और नवजात की भी दर्दनाक मौत

बहरहाल, इस बवाल के बीच भारत ने भी बहुत बड़ा बयान दे दिया है। भारत ने भी इस घटना के बाद एक बहुत बड़ा बयान देते हुए सबको चौंका दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पार्वथानेनी ने न्यूयॉर्क में फिलिस्तीन के प्रश्न का शांतिपूर्ण समाधान और दो-राज्य समाधान के कार्यान्वयन पर उच्च-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में एक वक्तव्य देते हुए इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष के लिए दो-राज्य समाधान की आवश्यकता पर बल दिया और दोनों पक्षों को एक साथ लाने के लिए उद्देश्यपूर्ण वार्ता और कूटनीति का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन