By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2021
यरुशलम। इजराइली पुलिस ने कहा कि उन्होंने जेल से भागने वाले छह में से दो फलस्तीनियों को पकड़ लिया है। ये कैदी इस सप्ताह सर्वाधिक सुरक्षा वाली जेल से भाग गए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों को शुक्रवार रात उत्तरी इजराइल में पकड़ा गया।
फिलहाल कैदियों की पहचान नहीं की गई और न ही कोई अन्य विवरण दिया गया। छह फलस्तीनियों ने सोमवार को गिलबोआ जेल से सुरंग खोदी और भाग गए, जिसके बाद पूरे इजराइल और वेस्ट बैंक में तलाशी अभियान शुरू किया गया था।