इजराइल के प्रधानमंत्री पद के लिए ‘‘दो अच्छे लोगों’’ के बीच होगा कड़ा मुकाबला: ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2019

लास वेगास।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजराइल के संसदीय चुनावों के परिणाम के बारे में कहा कि प्रधानमंत्री पद के लिए ‘‘दो अच्छे लोगों’’ के बीच ‘‘करीबी’’ मुकाबला होगा। ट्रम्प ने लास वेगास में ‘रिपब्लिकन जूइश कोलिशन’ से शनिवार को पूछा, ‘‘वैसे मुकाबला कैसा चल रहा है? कौन जीतने वाला है? मुझे बताइए, मुझे नहीं पता।’’

उन्होंने इजराइल के मौजूदा प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू और उनके प्रतिद्वंद्वी बेन्नी गांत्ज का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘यह करीबी मुकाबला होने वाला है। यह दो अच्छे लोगों के बीच मुकाबला होगा।’’ट्रम्प ने नेतन्याहू का जिक्र करते हुए यह भी कहा, ‘‘मैं गोलान हाइट्स पर इजराइली सम्प्रभुता को मान्यता देने के लिए आपके प्रधानमंत्री के साथ खड़ा हूं।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह