नौसेना वाले सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग, ISRO ने रचा इतिहास

By अभिनय आकाश | Nov 04, 2025

इसरो ने एक बार फिर से इतिहास रच दिया हैइस बार इसरो ने भारतीय नौसेना के लिए सीएमएस03 सेटेलाइट को सफलतापूर्वक लॉन्च कर यह कीर्तिमान रचा है। अब नौसेना बेहतर संचार कर सकेगी और दुश्मन के इलाकों पर नजर रख पाएगी। आपको बता दें कि यह भारत का सबसे भारी सेटेलाइट है जिसे इसरो ने अपने बाहुबली रॉकेट एलवीm35 से लॉन्च किया। देसी तकनीक से बनाई यह सैटेलाइट नौसेना के जहाजों, विमानों और पनडुब्बियों को बेहतर ढंग से जोड़ने का काम करेगी। भारतीय नौसेना का यह सीएमएस 03 सैटेलाइट जिसे GS87R के नाम से भी जाना जाता है। एक कम्युनिकेशन सैटेलाइट है। यह सैटेलाइट नौसेना का अब तक का सबसे एडवांस सैटेलाइट है।

इसे भी पढ़ें: चंद्रयान के बाद अब गगनयान! 2040 तक चांद पर भारत का मानव मिशन

इसमें दी गई हाई कैपेसिटी बैंडविथ इसे और भी खास बनाती है। यह ज्यादा मात्रा में डाटा को बेहद तेजी से ट्रांसफर कर सकेगा। जिससे जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और कमांड सेंटर्स के बीच एक सुरक्षित, तेज और बिना किसी रुकावट वाला नेटवर्क तैयार होगा। इन सभी खूबियों की वजह से यह सेटेलाइट भारतीय नौसेना की समुद्री ताकत को और भी सशक्त बनाएगी।  

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प