मालदीव की महिला की अवैध हिरासत को जायज ठहराने के लिए रचा गया इसरो जासूसी प्रकरण: सीबीआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो(सीबीआई) ने यहां एक अदालत को बताया कि केरल पुलिस के एक तत्कालीन विशेष शाखा अधिकारी ने मालदीव की एक महिला की भारत में अवैध हिरासत को सही ठहराने के लिए 1994 का इसरो जासूसी प्रकरण रचा था, जिसमें पूर्व अंतरिक्ष वैज्ञानिक नंबी नारायणन को फंसाया गया था।

जून के आखिरी सप्ताह में आरोप पत्र दायर किया गया था, लेकिन बुधवार को यह सार्वजनिक हुआ। सीबीआई ने कहा कि मालदीव की नागरिक मरियम रशीदा ने तत्कालीन विशेष शाखा अधिकारी एस. विजयन की इच्छा को मानने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद विजयन ने रशीदा के यात्रा दस्तावेज और हवाई टिकट ले लिए थे ताकि वह देश से रवाना न हो पाए।

एजेंसी ने आगे कहा कि विजयन को तब पता चला कि रशीदा इसरो के वैज्ञानिक डी. शशिकुमारन के संपर्क में थी और उसके आधार पर रशीदा और उसकी मालदीव की दोस्त फौजिया हसन पर निगरानी रखी गई।

सीबीआई ने कहा कि पुलिस ने सहायक खुफिया ब्यूरो (एसआईबी) को भी महिलाओं के बारे में सूचित किया था, लेकिन विदेशी नागरिकों की जांच करने वाले आईबी अधिकारियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। सीबीआई ने बताया कि इसके बाद, रशीदा को वैध वीजा के बिना देश में रहने के लिए विदेशी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

AAP का केंद्र पर हमला, जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत पर लगाया काला आपातकाल का आरोप

Dhruv Rathee को हिरासत में लेने के विरोध में कॉजपा ने जंतर-मंतर 2.0 का किया ऐलान

CJP Protest at Jantar Mantar | मोदी ने हार स्वीकार कर ली है..., जंतर-मंतर के प्रस्तावित प्रदर्शन से बोले कॉजपा संस्थापक अभिजीत दीपके

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू