ISRO का एलवीएम3रॉकेट 36 उपग्रहों के साथ श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2023

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो)के सबसे भारी रॉकेट एलवीएम3 को ब्रिटेन स्थित संचार कंपनी वनवेब के 36 उपग्रहों के साथ रविवार को प्रक्षेपित किया गया। ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप कंपनी)ने पृथ्वी की निचली कक्षा (एलईओ)में 72 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ एक करार किया है। इस करार के तहत यह वनवेब के लिए दूसरा प्रक्षेपण था। वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 उपग्रह 23 अक्टूबर 2022 को प्रक्षेपित किए गए थे।

इसे भी पढ़ें: Mumbai: सीएसटीएम पर लोहे के ढांचे पर चढ़ा शख्स, जान देने की धमकी दी

इसरो के 43.5 मीटर लंबे रॉकेट को 24.5 घंटे की उल्टी गिनती समाप्त होने के बाद चेन्नई से करीब 135 किलोमीटर दूर सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लॉन्च पैड से रविवार सुबह नौ बजे प्रक्षेपित किया गया। भारती एंटरप्राइसेस वनवेब समूह में बड़ी निवेशक है। वनवेब अंतरिक्ष से संचालित एक वैश्विक संचार नेटवर्क है जो सरकारों एवं उद्योगों को सम्पर्क की सुविधा मुहैया कराता है।

प्रमुख खबरें

ईसाई समुदाय से पीएम मोदी का निरंतर जुड़ाव, क्रिसमस प्रार्थना में शामिल होकर दिया एकता का संदेश

Tulsi Pujan Diwas: एक बार तुलसी जी भगवान विष्णु से दूर चली गईं, तो कैसे श्रीहरि ने उन्हें मनाया

हां, हमें विश्वास है : हरमनप्रीत सिंह का बड़ा दावा, भारत जीतेगा ओलंपिक गोल्ड!

मां खालिदा जिया बीमार, 17 साल बाद तारिक रहमान की वापसी: बांग्लादेश की सत्ता का संघर्ष!