ISSF World Cup: दिव्यांश पवार और इलावेनिल की जोड़ी ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता गोल्ड मेडल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2021

नयी दिल्ली। भारत के दिव्यांश सिंह पंवार और इलावेनिल वलारिवान ने बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ विश्व कप में सोमवार को यहां 10 मीटर एयर राइफल में मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक के मुकाबले में 16 अंक बनाये और हंगरी की विश्व में नंबर एक इस्तावान पेनी और इस्जतर डेनेस को पीछे छोड़ा।

इसे भी पढ़ें: महिला टीम की भारत पर ऐतिहासिक जीत से दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में खुशी की लहर

हंगरी की टीम 10 अंक ही बना पायी। डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही प्रतियोगिता में भारत के दोनों खिलाड़ियों ने अंतिम शॉट में समान 10.4 अंक बनाये जबकि हंगरी की जोड़ी ने 10.7 और 9.9 अंक बनाये। इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने 10.8 का समान स्कोर बनाकर अपनी जीत पक्की कर दी थी क्योंकि हंगरी के दोनों खिलाड़ी समान 10.4 अंक ही बना पाये थे।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा