राजनीति संबंधी समन्वय समिति की बैठक में मुद्दों का सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया: थरूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2022

उदयपुर। कांग्रेस के यहां आयोजित चिंतन शिविर के आखिरी दिन पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने रविवार को कहा कि राजनीति संबंधी समन्वय समिति में खुलकर चर्चा की गई और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाल लिया गया। राजनीति संबंधी समन्वय समिति के सदस्य थरूर ने अपने साथी नेताओं के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘राजनीतिक समिति के सदस्यों द्वारा बीती रात के मंथन के बाद इसके कुछ सदस्य सामूहिक तस्वीर के लिए एकत्रित हुए।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रगान को विवाद बनाने वाले भारत में रहने के हकदार नहीं: सीटी रवि

यह चर्चा इस बात की ठोस मिसाल है कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र कायम है।’’ उन्होंने कहा कि गहन मंथन किया गया और सौहार्दपूर्ण समाधान निकाला गया। लोकसभा सदस्य थरूर कांग्रेस के ‘जी23’ समूह के भी सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती