आईटी कंपनी के अधिकारी मानव शर्मा की सास और साली को जमानत मिली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 21, 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने आईटी कंपनी के अधिकारी मानव शर्मा की सास और साली को जमानत दे दी है। शर्मा ने इस साल फरवरी में खुदकुशी कर ली थी। न्यायमूर्ति समीर जैन ने याचिकाकर्ताओं के वकील और राज्य सरकार के वकील की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को शर्मा की सास पूनम शर्मा और साली को जमानत दी।

अदालत ने जमानत अर्जी मंजूर करते हुए कहा, “आरोपों के मुताबिक, शर्मा की सास और साली उसका उत्पीड़न किया करते थे। इसलिए उसने आत्महत्या की लेकिन इनके खिलाफ सामान्य आरोप लगाए गए हैं और इस अदालत को याचिकाकर्ता के वकील की दलील में दम लगता है कि याचिकाकर्ता के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के कोई ठोस सबूत नहीं हैं।’’

अदालत ने आगे कहा, “इसके अलावा, याचिकाकर्ता महिलाएं हैं और इनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और मौजूदा मामले में वे 15 मार्च 2025 से जेल में बंद हैं। इसलिए तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करते हुए याचिकाकर्ता जमानत पर रिहा किए जाने की हकदार हैं।”

मौजूदा मामले में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया था कि मानव की पत्नी निकिता, उसके सास-ससुर और सालियों ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। यह कदम उठाने से पूर्व, शर्मा ने एक वीडियो बनाया था जिसे बाद में उसके परिवार ने खोजा। उस वीडियो में मानव रोते हुए समाज से पुरुषों के सामने आ रही चुनौतियों की बात कर रहा था और वह लोगों से बार-बार पुरुषों के बारे में सोचने की अपील कर रहा था।

प्रमुख खबरें

North Kerala में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, IMD ने जारी किया Orange Alert और चेतावनी

पहले Party फिर पद, DK Shivakumar ने Congress MLAs को दी कड़ी चेतावनी, इस्तीफे की धमकी पर कड़ा रुख

विधानसभा में बवाल पर भड़के योगी, बोले- सपा को संविधान पर भरोसा नहीं, राम मंदिर विवाद पर कही बड़ी बात

Ayodhya के Ram Mandir में दान की चोरी के बाद एक्शन: SBI Bank लॉकर में रखे सोने-चांदी की हुई बड़ी जांच