आयकर विभाग ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख से संबंधित ठिकानों पर छापेमारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2021

मुंबई। आयकर विभाग ने शुक्रवार को कर चोरी की जांच के सिलसिले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी मुंबई और नागपुर (महाराष्ट्र) के साथ ही राजस्थान के जयपुर में भी की जा रही है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कथित धनशोधन और महाराष्ट्र के पुलिस महकमे में कथित रिश्वत भुगतान के सिलसिले में 71 वर्षीय पूर्व मंत्री की जांच कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: SCO बैठक में बोले इमरान खान, अफगानिस्तान को बाहर से नियंत्रित नहीं किया जा सकता

उन्होंने मामले में पूछताछ के लिये ईडी द्वारा भेजे गए कम से कम पांच समन का पालन करने से इनकार कर दिया था और “खुद को कानून का पालन करने वाला नागरिक” बताते हुए एजेंसी को इसके बजाए उनसे ऑनलाइन लिंक पर बातचीत करने का सुझाव दिया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के घर के पास एक गाड़ी से विस्फोटक बरामद होने के बाद ये आरोप सामने आए थे, जिसके बाद अप्रैल में देशमुख ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। गाड़ी से विस्फोटक मिलने के मामले में महाराष्ट्र के निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे को गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

केरल University में छात्र राजनीति पर रोक लगाने का कोई फैसला नहीं: मंत्री Roji John

IIT Bombay छात्र आत्महत्या मामले में आरोपी प्रोफेसर को Crime Branch कर सकती है तलब

Nepal Flood: भीषण बाढ़ के चार हफ्ते बाद भी करीब 6000 लोग लापता, मलबे में तलाश जारी

मणिपुर के Kangpokpi में 7 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर बवाल, रिहाई के बाद शांत हुआ प्रदर्शन