अरविंद केजरीवाल पर जयराम ठाकुर का पलटवार, बोले- संयमित भाषा का करें इस्तेमाल

By अनुराग गुप्ता | Apr 23, 2022

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर पलटवार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उचित होगा कि अरविंद केजरीवाल संयमित भाषा का इस्तेमाल करें। दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने चंबी में कहा था कि जयराम ठाकुर आम आदमी पार्टी से डरे हुए हैं इसलिए उन्हें ऐसी घोषणा करने पर बाध्य होना पड़ा। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहली बार मंडी आए थे, वहां वे बिना कुछ बोले चले गए थे। आज उन्होंने बोलना शुरू किया। हिमाचल के लोग सुनते हैं, ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं देते। उचित होगा वे संयमित भाषा का इस्तेमाल करें।

क्या बोले थे केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जयराम ठाकुर ने हाल में ऐलान किया है कि उनकी सरकार हिमाचल के लोगों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त देगी। इसके बाद, उन्हें प्रधानमंत्री मोदी ने रोक दिया और कहा कि इस तरह की घोषणाएं नहीं करें। अगर भाजपा सच में जनता को राहत देने के प्रति गंभीर है तो उन्हें भाजपा शासित अन्य राज्यों, जैसे कि हरियाणा, मध्य प्रदेश और गुजरात में भी इस तरह के ऐलान करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- अस्पताल सेवा के चार साल, उपलब्धियाँ बेमिसाल 

चुनावी तैयारियों में जुटी पार्टियां

हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर सत्तारूढ़ भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं और रैलियों के माध्यम से जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयास भी कर रही हैं। हालिया विधानसभा चुनावों में कामयाबी हासिल करने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश के चुनाव में भी अपने बेहतर प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश कर रही हैं। वहीं पिछले साल हुए उपचुनावों में शानदार प्रदर्शन करने वाली कांग्रेस को उम्मीद है कि हिमाचल में पार्टी की दाल गल सकती है।

प्रमुख खबरें

असम के Guwahati में बिना वैध दस्तावेजों के मिले 18 Bangladeshi नागरिक, होटल संचालक समेत 4 भी गिरफ्तार

IOC अधिकारी Mahesh Shelke हत्याकांड में हिंगोली पुलिस ने महिला समेत चार को पकड़ा

Ukraine पर Russia का भीषण हवाई हमला, 4 बच्चों समेत 24 लोगों की मौत और 60 घायल

विपक्षी सांसदों पर कथित कार्रवाई के विरोध में Congress मनाएगी काला दिवस, देशभर में प्रदर्शन का ऐलान