भारत की आईटी इंडस्ट्री में 2.3 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान, नासकॉम ने दिए संकेत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2021

मुंबई। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) उद्योग की आमदनी वित्त वर्ष 2020-21 में 2.3 प्रतिशत बढ़कर 194 अरब डॉलर होने का अनुमान है। इसी तरह आईटी निर्यात के 1.9 प्रतिशत बढ़कर 150 अरब डॉलर तक रहने का अनुमान है। उद्योग संगठन नासकॉम ने सोमवार को यह कहा। नासकॉम ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित इस वित्त वर्ष में आईटी उद्योग शुद्ध आधार पर नौकरियां देने वाला रहा है। इस दौरान उद्योग में 1.38 लाख नयी नौकरियों के साथ रोजगार प्राप्त लोगों की कुल संख्या के बढ़कर 44.7 लाख पर पहुंच गयी है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump ने केटी जकारिया को बनाया White House की नई प्रेस सचिव

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल