किसी को भी भारत विरोधी कहना बेतुका, अनुराग ठाकुर के चीन संग सांठगांठ वाले आरोप पर थरूर बोले- गलवान में हमारे 20 सैनिकों...

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऑनलाइन समाचार पोर्टल न्यूज़क्लिक का 'बचाव' करने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। लोकसभा में बीजेपी सांसद द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि नकली मोहब्बत की दुकान' में चीनी सामान साफ़ देखा जा सकता है। चीन के प्रति उनका प्रेम देखा जा सकता है। वे भारत विरोधी अभियान चला रहे थे।  अब इसको लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार किया है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि मुझे लगता है कि इस तरह की राजनीति बेतुकी है, किसी भी राजनीतिक दल में किसी को भी भारत विरोधी नहीं माना जा सकता। भारत को कैसे प्रगति करनी चाहिए और भारत को अपने भविष्य के संदर्भ में क्या चाहिए, इस पर हमारा एक अलग दृष्टिकोण है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल की नकली मोहब्बत की दुकान में चीनी समान, अनुराग ठाकुर ने कहा- कांग्रेस, चीन और न्यूज़क्लिक भारत विरोधी गर्भनाल से जुड़े

बता दें कि अमेरिकी दैनिक द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे किए गए हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक विस्तृत लेख प्रकाशित किया जिसमें एक अमेरिकी व्यवसायी के चीनी सरकार के साथ संबंधों और न्यूज़क्लिक नामक एक भारतीय वामपंथी प्रचार आउटलेट को उसके वित्तीय समर्थन का खुलासा किया गया। जिसके बाद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आडवाणी जी ने संसद में एक बार कहा था कि देश के खिलाफ कोई खड़ा होता है तो हम सब को एकसाथ खड़ा होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि कांग्रेस ने विदेशी लोगों के साथ हाथ मिला लिया।  

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2 अक्टूबर से दर्ज कीं 25 FIR, Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर केस

Starlink विवाद: Scindia का Rahul Gandhi पर तंज- Congress को नहीं पता किधर जाना है, Left या Right

नगांव Lok Sabha Bypoll: BJP के देवाशीष शर्मा AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल से 75,248 वोटों से आगे

Advocate General विवाद में बहिष्कार पर Meghalaya High Court सख्त, स्वतः संज्ञान लिया