आईपीएल के बचे हुए मैचों का यूएई में होना राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा: अनुज रावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2021

रामनगर (उत्तराखंड)। राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज अनुज रावत का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे चरण के मैचों के संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने से उनकी टीम ‘अच्छी स्थिति’ में होगी। रावत ने कोरोना वायरस मामले के कारण आईपीएल के स्थगित होने से पहले इस लीग में पदार्पण किया था। इस 21 वर्षीय ने सनराइजर्स हैदराबाद पर 55 रन की जीत में तीन शानदार कैच लेकर राजस्थान रॉयल्स के लिए मैदान पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इसे भी पढ़ें: प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर रहा अमेरिका, बाइडन ने कहा, ‘हमें तैयार रहना होगा’

इसमें कुछ प्रतियोगिता के अधिकांश भाग के लिए अनुपलब्ध थे। ऐसे में मेरा मानना है कि यह हमारी टीम का एक अच्छा समग्र प्रदर्शन था। हम वास्तव में अगले सात मैचों में अच्छा प्रदर्शन कर ‘प्लेऑफ’ में जगह पक्की करने की कोशिश करेंगे। ’’ अपने पदार्पण के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे खुद पर भरोसा था और मुझे लग रहा था कि जब हम अपने मैचों के दिल्ली चरण में जाएंगे तो मुझे मौका मिलेगा क्योंकि वह मेरा घरेलू स्टेडियम है और मैं उन परिस्थितियों का आदी हूं।’’ घरेलू क्रिकेट में दिल्ली का प्रतिनिधित्व करने वाले रावत ने कहा, ‘‘ जब सांगा (कुमार संगकारा) ने मुझसे कहा कि मैं खेलूंगा, तो अच्छा लगा और मैं वास्तव में मैदान में उतरने और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हुआ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले सत्र में टीम के साथ यूएई की परिस्थितियों का अनुभव करने के बाद कह सकता हूं कि वहां की पिच वास्तव में मेरी बल्लेबाजी के अनुकूल है।

प्रमुख खबरें

Delhi SIR: प्रमुख हस्तियों के विवरण का भौतिक सत्यापन पूरा, अंतिम सूची में जुड़ेंगे नाम

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल