मेरे लिए धैर्य रखकर अपनी बारी का इंतजार करना जरूरी: लोकेश राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2021

डरहम। प्रतिभाशाली बल्लेबाज लोकेश राहुल का मानना है कि उन्होंने कभी भी असफलताओं को खुद पर हावी नहीं होने दिया, बल्कि वह उनसे और मजबूत होकर उभरे और अब धैर्यपूर्वक भारत के लिए फिर से टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलने का इंतजार कर रहे हैं। राहुल ने अपना आखिरी टेस्ट 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। राहुल ने कहा कि उन्होंने इस समय का इस्तेमाल अपने खेल पर ध्यान देने के लिए किया है।

इसे भी पढ़ें: क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या कोरोना संक्रमित, भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा T20 मैच सस्पेंड

उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने गलतियां की हैं और मैंने उनसे सीखा है। मैं उससे मजबूत हुआ और फिर मुझे अच्छा मौका मिला। उम्मीद है कि मैं मैदान पर उतर कर टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करूंगा।’’ इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए भारतीय टीम का हिस्सा राहुल ने काउंटी एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच में न केवल शतक बनाया, बल्कि विकेटकीपर की भूमिका भी निभाई। उन्होंने कहा, ‘‘सफेद जर्सी (टेस्ट मैच) में रन बनाना हमेशा अच्छा रहता है। मैंने काफी समय से टेस्ट मैच नहीं खेला था। ऐसे में यहां कुछ रन बनाना अच्छा रहा।’’

इस मैच में 101 रन बनाने वाले राहुल ने कहा, ‘‘ मेरे लिए धैर्य रखना और अपनी बारी का इंतजार करना महत्वपूर्ण है। मैं अपने खेल पर काम कर रहा हूं, इसलिए मैदान पर समय बिताना और  कुछ रन बनाना अच्छा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह (अभ्यास मैच) मेरे लिए खुद को और विकेटकीपिंग कौशल को परखने का अच्छा मौका था। मैंने हमेशा विकेटकीपिंग का लुत्फ उठाया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता