Relationship Advice: बिस्तर पर जाने से पहले महिलाओं का मूड बनाना है जरुरी, इन टिप्स से मिलेगी मदद

By एकता | Jun 12, 2022

सेक्स सेशन के दौरान पुरुषों को बिस्तर पर चालू होने में ज्यादा समय नहीं लगता, वह हमेशा ही सेक्स के लिए उत्तेजित रहते हैं। लेकिन अगर महिलाओं की बात की जाए तो उनके मामले में यह चीज थोड़ी जटिल होती है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं को उत्तेजित होने में काफी समय लगता है। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसी क्या चीज है जो महिलाओं को चालू या उत्तेजित करने में मदद करती है तो हमारा आज का आर्टिकल आपके लिए है। आज हम आपको बताएँगे ऐसी कौन सी चीजे हैं जो महिलाओं को चालू या उत्तेजित करती हैं।

इसे भी पढ़ें: स्टडीज में हुआ खुलासा, पुरुषों की तुलना में महिलाएं धोखा देने में होती हैं माहिर, इन वजहों से करती है बेवफाई

सेक्स से पहले फोरप्ले जरुरी- पुरुष जब मूड में होते हैं तो वह सीधा सेक्स के बारे में सोचते हैं। लेकिन महिलाओं को सेक्स से पहले फोरप्ले में मजे आते हैं। इसलिए अगर आप किसी महिला को उत्तेजित करने की सोच रहे हैं तो सेक्स से पहले फोरप्ले पर फोकस करें। इससे महिलाओं को अच्छा भी लगेगा और आप उनके साथ सेक्स सेशन का भरपूर आनंद उठा पाएंगे।

इसे भी पढ़ें: पार्टनर के साथ संबंध बनाते वक्त पुरुष करते हैं ये आम गलितयाँ, इन टिप्स की मदद से करें सुधार

स्पेशल फील करवाएं- महिलाओं को स्पेशल फील करवाना उन्हें उत्तेजित करने का सबसे आसान तरीका है। स्पेशल फील करवाने वाले लोगों की तरह महिलाएं न चाहते हुए भी खींची चली जाती हैं। इसलिए सेक्स सेशन से पहले महिलाओं के साथ के साथ रोमांटिक मूमेंट्स बिताएं। इसलिए लिए आप उन्हें किस कर सकते हैं, उन्हें गले लगा सकते हैं और आँखों में आंखे डालकर बाते भी कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: थकावट के बाद भी नहीं करना चाहते पार्टनर को निराश? इन टिप्स की मदद से बनाएं शानदार संबंध

पूरे दिन करते रहे फ़्लर्ट- महिलाओं को उत्तेजित करना कुछ मिनटों का काम नहीं है इसके लिए आपको दिनभर भी मेहनत करनी पड़ सकती है। आप पूरे दिन महिलाओं को "मैं रात को तुमसे मिलने के लिए बेक़रार हूँ", "तुम्हारे साथ आज की रात काफी हसीन होने वाली है" जैसे फ़्लर्ट और रोमांस वाले मैसेज भेजते रहें। इससे वह पूरा दिन रोमांटिक मूड में रहेगी और रात को आप उनके साथ सेक्स सेशन का भरपूर आनंद उठा पाएंगे।

प्रमुख खबरें

2036 Olympic Games: भारत समेत 7 देश नवंबर में IOC के सामने रखेंगे मेजबानी का दावा

Tamil Nadu और Puducherry की 3 विधानसभा सीटों पर By-election के लिए मतदान

Top 10 Breaking News 6 October 2026 | Election Commission | Modi Cabinet Decisions | FlyDubai flight FZ1073 | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Aviation Turbine Fuel की महंगाई रोकने को Price Stabilisation Fund पर केंद्र कर रहा विचार