ऊर्जा की कमी को दूर करने के लिए वैकल्पिक ईंधन विकसित करना जरूरी : गडकरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2022

नयी दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पारिस्थितिकी, पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की जरूरत पर जोर दिया है। गडकरी ने बृहस्पतिवार को यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऊर्जा की कमी की समस्या को दूर करने के लिए वैकल्पिक ईंधन विकसित करना आवश्यक है लेकिन इन मुद्दों पर विकेंद्रित या एकतरफा रुख अपनाना देश के लिए लाभकारी नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: इस्लामिक स्टेट के इस बड़े नेता को पकड़ा, बम बनाने और लड़ाई का प्रबंध करने में है माहिर

उन्होंने कहा कि मेथनॉल और एथनॉल का अधिक इस्तेमाल करने और बायोमास, बायो एथनॉल, बायो एलएनजी तथा बायो सीएनजी का उपयोग करने से प्रदूषण में कमी आएगी।

इसे भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के लिए अब होगी हेलिकॉप्टर की सुविधा, एक दिन में यात्रा करके लौट आएंगे घर वापस

गडकरी ने कहा कि भारत को जीवाश्म ईंधन आयात कम करने और हरित हाइड्रोजन तथा एथनॉल निर्यात बढ़ाने के लिए पर्याप्त शोध करने और इसी को ध्यान में रखते हुए आगे का रास्ता तय करने की जरूरत है। गडकरी ने कहा कि 1947 के बाद से ही पूर्ववर्ती सरकारों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नजरंदाज किया है।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर