अपनी मातृभूमि की रक्षा करना और अत्याचार का विरोध करना हमारा फर्ज : Kapil Sibal

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 11, 2025

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि ‘वंदे मातरम्’ सिर्फ मातृभूमि की रक्षा करने के फर्ज के बारे में नहीं बल्कि अत्याचार का विरोध करने के बारे में भी है। ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 साल पूरे होने पर राज्यसभा में हुई चर्चा में हिस्सा लेते हुए निर्दलीय सदस्य सिब्बल ने कहा कि अंग्रेजों के राज में आजादी के दीवानों को आतंकवादी कहा जाता था और ‘वंदे मातरम्’ उनका नारा था।

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग अंग्रेजी सत्ता के ख़िलाफ़ लड़ रहे थे उन्हें आतंकवादी कहा जाता था। उन्हें क्यों ऐसा कहा जाता था? क्योंकि वे अपने हक़ के लिए लड़ रहे थे। आज हमारे छात्र आतंकवादी बन गए हैं। हमारे पत्रकार आतंकवादी बन गए हैं। उन पर यूएपीए लगाया गया है। वे लड़ रहे हैं। उनकी लड़ाई कौन लड़ेगा? सत्ता पक्ष के लोग उनके लिए नहीं लड़ेंगे।”

उन्होंने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि सत्तारूढ़ पार्टी ‘वंदे मातरम्’ की बात कर रही है, जो कथित तौर पर रोज लोगों पर अत्याचार करती है। सिब्बल के भाषण के बाद भाजपा सदस्य राम चंद्र जांगड़ा ने इस बात पर आपत्ति जतायी कि निर्दलीय सदस्य सिब्बल सदन में आते या जाते समय आसन को नमन नहीं करते।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

GDP का Base Year बदला, भारत की Economy को मिलेगा बड़ा बूस्ट? नए आंकड़े होंगे जारी

AI का बढ़ता खौफ, IT Sector में हाहाकार! Infosys और Wipro में तेज गिरावट

ChatGPT में Ads का खतरा! OpenAI की पूर्व रिसर्चर ने User Privacy पर दी बड़ी चेतावनी

Imran Khan की आंख की रोशनी 85% गई? Adiala Jail में बिगड़ी सेहत, Supreme Court का दखल