कर्नाटक में सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा को दोष देना हास्यास्पद: राम माधव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2019

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राम माधव ने सोमवार को उन आरोपों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि कर्नाटक में सरकार को अस्थिर करने के पीछे उनके दल का हाथ है। हालांकि, उन्होंने कहा कि इस दक्षिणी राज्य में चल रहे घटनाक्रमों पर उनकी नजर बनी हुई है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार के अस्तित्व पर उस समय संकट के बादल गहरा गए जब उनके 13 विधायकों ने स्पीकर को अपने त्यागपत्र सौंप दिये। इनमें से कांग्रेस के नौ विधायकों और जद (एस) के तीन विधायकों ने शनिवार को त्यागपत्र दिया जबकि कांग्रेस के आनंद सिंह ने एक जुलाई को इस्तीफा दिया था।

उन्होंने कहा कि हर कोई जानता है कि कर्नाटक में जो हो रहा है वह उनकी खुद की पार्टी के नेताओं की महत्वाकांक्षा की वजह से है। ये वो लोग हैं जो पार्टी के भीतर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। माधव ने कहा कि भाजपा वहां कुछ नहीं कर रही है। वह केवल उसे देख रही है। ये वो लोग हैं जो वास्तव में गठबंधन को चला रहे हैं, जो जनादेश के खिलाफ था। वे साथ आए और उसे चलाने का प्रयास किया और अब आपस में लड़ रहे हैं और इसके लिए भाजपा को दोष देना हास्यास्पद है। 

प्रमुख खबरें

DU की छात्राओं से छेड़छाड़: Delhi Police ने दो छात्रों अभिनव और अभिमन्यु को किया गिरफ्तार

सतीशन की Chartered विमान यात्रा पर Shashi Tharoor और कांग्रेस नेताओं ने किया बचाव

Tata Sons ने Noel Tata को दिया जवाब, N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति को सही बताया

Asian Games में Baranica Elangovan ने पोल वॉल्ट में कांस्य जीत रचा इतिहास