सभी का भला और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना सरकार का दायित्व हैः नरेंद्र मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2020

प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सभी का भला और सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है और यही ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ का आधार है। उन्होंने यहां सामाजिक अधिकारिता शिविर में कहा कि पहली की सरकारों में दिव्यांगों को बेसहारा छोड़ दिया था, लेकिन राजग सरकार दिव्यांगों और बुजुर्गों की समस्याओं पर पूरा ध्यान दे रही है। यहां परेड ग्राउंड में दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण बांटने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार ने आपकी एक-एक समस्या के बारे में सोचा और उसे दूर करने का प्रयास किया। पहले की सरकारों के समय इस तरह के महाशिविर गिनती के लगे थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बीते पांच साल में हमारी सरकार ने अलग अलग इलाकों में करीब 9,000 शिविर लगाए हैं जिनमें 900 करोड़ रुपये मूल्य के सहायक उपकरण बांटे गए हैं। वहीं इससे पूर्व की सरकार के कार्यकाल में 380 करोड़ रुपये से भी कम के उपकरण बांटे गए।’’

इसे भी पढ़ें: किस्सा उस खिलाफत का जिसकी लपटों ने 42 जिंदगियां खाक कर दीं

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘इस सरकार ने दिव्यांगों की नियुक्ति के लिए न केवल विशेष अभियान चलाया, बल्कि सरकारी नौकरियों में उनका आरक्षण तीन प्रतिशत से बढ़ाकर चार प्रतिशत कर दिया। साथ ही उच्च शिक्षण संस्थानों में उनका आरक्षण तीन प्रतिशत से बढ़ाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया।’’ मोदी ने कहा, ‘‘दिव्यांगों का कौशल विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। हमारी सरकार ने दो लाख दिव्यांगों को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया है और पांच लाख दिव्यांग साथियों को कौशल विकास प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘चाहे उद्योग हो या खेल का मैदान हो, दिव्यांगों की भागीदारी जरूरी है। ग्वालियर में एक स्पोर्ट्स सेंटर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस केंद्र में प्रशिक्षण, चयन, पढ़ाई लिखाई, अनुसंधान, चिकित्सकीय सुविधाएं दिव्यांगजन को उपलब्ध होंगी।’’

प्रमुख खबरें

जिसका डर था वही हुआ! किम जोंग उन ने उतारे 50000 सैनिक, खुशी से झूम उठे पुतिन

Jharkhand Assembly में घमासान, Hemant Soren बोले- BJP कर रही छात्र आंदोलन से राजनीति!

अचानक बांग्लादेश क्यों पहुंचे भारत के 4 अफसर, खुफिया एजेंसी DGFI का क्या है खेल?

Long Weekend Travel Plan: अगस्त की छुट्टियों में Udaipur और Coorg की हरियाली और Monsoon नजारों का उठाएं लुत्फ