आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई से हिचकना आतंकवाद को बढ़ावा देना है: मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहुत गंभीर खतरा है और आतंकवादियों और उनके मानवता विरोधी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई से हिचकना भी आतंकवाद को बढ़ावा देना है। भारत की यात्रा पर आए अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति मॉरिसियो मैक्री के साथ चर्चा के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ पुलवामा में हुआ क्रूर आतंकवादी हमला यह दिखाता है कि अब बातों का समय निकल चुका है। अब सारी दुनिया को आतंकवाद और उसके समर्थकों के विरुद्ध एकजुट होकर ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है।’’ उन्होंने कहा कि आतंकवादियों और उनके मानवता विरोधी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई से हिचकना भी आतंकवाद को बढ़ावा देना है। 

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा देने के लिये टैगोर पुरस्कार प्रदान किया 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘दोनों देशों ने अपने साझा मूल्यों और हितों को देखते हुए और शांति, स्थिरता, आर्थिक प्रगति तथा समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए, अपने संबंधों को सामरिक सहयोग के स्तर का बनाने का निर्णय लिया है। मोदी ने कहा कि अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग के क्षेत्र में हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षा सहयोग के संबंध में आज जिस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं, वह रक्षा क्षेत्र में हमारे सहयोग को एक नया स्वरुप देगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘भारत और अर्जेंटीना कई मायनों में एक दूसरे के पूरक हैं। हमारा यह प्रयास है कि आपसी हित के लिए इनका पूरा लाभ उठाया जाए। ’’

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल