राज्यसभा में छीनकर फाड़ा गया IT मंत्री का कागज, हरदीप पुरी और TMC सांसद के बीच तीखी नोकझोंक

By अंकित सिंह | Jul 22, 2021

आज भी संसद के दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ। राज्यसभा में तो हंगामा और भी ज्यादा रहा। इसी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित करनी पड़ी। दरअसल, जैसे ही केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेगासस मामले में बोलना शुरू किया विपक्षी सांसदों ने जासूसी बंद करो के नारे लगाने शुरू कर दिए। राज्यसभा में हंगामा तब बढ़ गया जब पेगासस मामले पर अश्विनी वैष्णव बयान दे रहे थे उसी समय विपक्षी सांसदों ने आईटी मंत्री के हाथों से कागज छीन लिया और उसे फाड़कर पीठासीन अध्यक्ष की ओर फेंका। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस के सांसद शांतनु सेन और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बीच तीखी नोकझोंक हुई। भाजपा के राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि सदन में जब केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोल रहे थे तो कुछ विपक्षी सांसदों ने उनके हाथों से पेपर छीनकर फाड़ दिया। स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि विशेष रूप से टीएमसी के सांसदों ने ऐसा किया है। यह पूरी तरह से अनुचित व्यवहार है। दूसरी ओर तृणमूल सांसद सुखेंदु शेखर राय ने अश्विनी वैष्णव उठाए जा रहे सवालों से बचते नजर आ रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी